November 25, 2026

पंजाब में फिर साथ आए बीजेपी और अकाली दल: चुनावी वापसी की रणनीति या किसान नाराजगी का जोखिम?

0
BJP and Shiromani Akali Dal alliance in Punjab ahead of assembly elections

BJP and Shiromani Akali Dal revive their alliance in Punjab as both parties seek to reclaim lost electoral ground. (Image BJP on X)

Spread love

By गुलशन राय खत्री

Last Updated on November 25, 2026 at 9 am

लगभग छह साल बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने फिर गठबंधन कर पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों दलों को उम्मीद है कि साथ आने से वे अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस हासिल कर सकेंगे, लेकिन किसान आंदोलन से जुड़ी नाराजगी गठबंधन के लिए चुनौती बन सकती है।

लगभग छह वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन करते हुए अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है। 2022 में दोनों ही दलों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था और दोनों को ही जबरदस्त नुकसान का सामना करना पड़ा था। अकाली दल को तीन और बीजेपी को दो सीटों पर ही कामयाबी मिली थी। अकाली दल के लिए ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था और बीजेपी भी लगभग उसी स्थिति में थी।

हालांकि इससे पहले एक ऐसा भी अवसर आया था, जब बीजेपी को पंजाब में सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था।

अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की जो बड़ी वजहें हैं, उनमें से एक ये वजह भी है। दोनों ही दलों को समझ आ गया है कि अगर वे अलग अलग लड़ते हैं

तो उसका उन्हें खुद ही नुकसान झेलना पड़ेगा। दूसरी वजह ये भी है कि बीजेपी को लग रहा है कि इस बार अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के बीच अगर उनका गठबंधन मजबूती से चुनाव मैदान में उतरता है तो कई ऐसी विधानसभा सीटें हो सकती हैं, जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच वोटों के बंटवारे की लड़ाई में उन्हें फायदा मिल सकता है।

बीजेपी को ये भी लग रहा है कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए नेता भी उनके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, क्योंकि यही वे नेता हैं, जो आम आदमी पार्टी के लिए अब तक पंजाब में रणनीति बनाते रहे हैं और यहां तक की सरकार चलाने में भी उनकी भूमिका है।

ऐसे में ये नेता, आम आदमी पार्टी की उन कमजोरियों को भी जानते हैं, जिनका चुनाव के दौरान अकाली बीजेपी गठबंधन लाभ उठा सकता है।

अगर बीजेपी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरती तो उसके लिए स्थितियां उतनी पक्ष में नहीं होतीं। उसका बड़ा कारण यही है कि बीजेपी का पंजाब के शहरी इलाकों तक ही असर है। लेकिन अकेले चुनाव लड़ने से बीजेपी के पक्ष में उस तरह का माहौल नहीं बनता और उसी वजह से शहरों में भी वह पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाती।

अब अकाली दल के साथ आने से वह पंजाब में अपने गठबंधन को तीसरी बड़ी ताकत के रूप में लोगों के सामने पेश कर सकती है। जाहिर है कि इससे माहौल बनेगा और वह पिछले चुनाव में खिसक चुकी जमीन फिर से पाने की कोशिश कर सकती है।

लेकिन खतरा भी रहेगा

इस गठबंधन का फायदा ही नहीं होगा बल्कि इसके नुकसान की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 2017 में जब अकालीदल और बीजेपी की सरकार चुनाव में हारी थी तो उस समय पंजाब के लोगों के बीच अकाली दल की सरकार को लेकर गुस्सा था, जिसका नुकसान बीजेपी को भी झेलना पड़ा था और कांग्रेस सत्ता में आ गई थी। लेकिन इस बार यही स्थिति अकाली दल के साथ भी हो सकती है। अभी पंजाब के लोग किसान आंदोलन को भूले नहीं हैं। उस आंदोलन की वजह से कई किसानों की जान चली गई थी।

पंजाब के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे और इन कानूनों के लिए वे बीजेपी को ही जिम्मेदार मानते रहे हैं। किसानों के इस गुस्से को देखते हुए ही अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन को तोड़ा था। जाहिर है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इसी मुद्दे को चुनाव में भुनाना चाहेगी।

अगर उनका ये मुद्दा क्लिक कर गया तो इस गठबंधन का उल्टा असर भी नजर आ सकता है। इस बार बीजेपी के खिलाफ नाराजगी का नुकसान अकाली दल को झेलना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि अकाली दल का पंजाब के गांवों में असर है। अब तक बीजेपी अकाली दल के बीच यही कॉम्बीनेशन ही काम करता था कि बीजेपी शहरों और अकाली दल

ग्रामीण क्षेत्रों से वोट पाते थे। लेकिन अगर गांवों में बीजेपी के प्रति नाराजगी कम नहीं हुई तो उसका खामियाजा अकाली दल को भी भुगतना पड़ सकता है।

Follow The Raisina Hills on WhatsApp, Instagram, YouTube, Facebook, and LinkedIn

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from The Raisina Hills

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading